ग्राम पंचायत बतराहन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 ग्राम पंचायत बतराहन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

बतराहन। ग्राम पंचायत बतराहन में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने की। समारोह में भूतपूर्व सैनिकों, पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व युवाओं ने भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर तीन के 95 वर्षीय फौजी राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने देश की सीमाओं पर तैनात सभी सैनिकों और उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए वीर जवानों और शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। सैनिकों के साहस और त्याग के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्रता का उत्सव मना पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। पंचायत स्तर पर यदि किसी शहीद या पूर्व सैनिक परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो पंचायत प्रतिनिधि हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

समारोह में ग्रामीणों और युवाओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव विजय सिंह, सहायिका कंचन देवी, उपप्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य राजिंदर मनकोटिया, सुभाष चंद, किरण देवी, नीलम धीमान और मीनाक्षी देवी, चौकीदार तरसेम सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर