निजी खर्चे से संवरेगा भरमाड़ का काली मिट्टी खेल मैदान, BDC उपाध्यक्ष मदन लाल ने शुरू करवाया सफाई कार्य
निजी खर्चे से संवरेगा भरमाड़ का काली मिट्टी खेल मैदान, BDC उपाध्यक्ष मदन लाल ने शुरू करवाया सफाई कार्य
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भरमाड़ स्थित मशहूर काली मिट्टी खेल मैदान की लंबे समय से चली आ रही सफाई की समस्या को देखते हुए ब्लॉक समिति नगरोटा सूरियां के उपाध्यक्ष एवं भरमाड़-भगवाल पंचायतों के बीडीसी सदस्य मदन लाल चौधरी ने पहल करते हुए अपने निजी खर्चे से मैदान की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है।
काली मिट्टी का यह मैदान क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां समय-समय पर क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग सुबह-शाम सैर करने के लिए भी मैदान का उपयोग करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से मैदान के चारों ओर घास, भांग और अन्य वनस्पतियां उग जाने के कारण खेल प्रेमियों तथा स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसी समस्या को लेकर कुछ खेल प्रेमी मदन लाल चौधरी से मिले और उन्हें मैदान की स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद मदन लाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैदान की सफाई के लिए रविवार से तीन-चार मजदूर लगाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद मैदान की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। आज दिन तक मैदान के साफ करवाने के लिये ना तो कभी प्रधान , उपप्रधान ,जिला परिषद व बीडीसी सदस्य नै भी रूचि नहीं दिखाई !
बताया गया कि यह मैदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ के अधीन आता है और करीब 42 कनाल भूमि में फैला हुआ है। मैदान की सफाई का कार्य अपने निजी खर्चे से शुरू करवाने पर स्थानीय लोगों ने मदन लाल चौधरी की पहल की सराहना की है।
स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त मैनेजर गोरखी राम, सेवानिवृत्त अध्यापक जालम सिंह रिहालिया, अध्यापक रविन्द्र कुमार, अश्वनी कुमार, महिन्द्र सिंह ,भरमाड़ स्कूल के एस एम सी कमेटी के प्रधान अनिल कतनौरिया सहित अन्य लोगों ने कहा कि मैदान की सफाई होने से जहां खेल प्रेमियों को सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी सैर करने के लिए स्वच्छ स्थान उपलब्ध होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें