भेरता की जनता गुज्जरों से परेशान, विधायक से निजात दिलाने की अपील

 भेरता की जनता गुज्जरों से परेशान, विधायक से निजात दिलाने की अपील


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

पंचायत लोहारा के गांव भेरता के ग्रामीण इन दिनों गुज्जरों की बढ़ती आवाजाही और उनकी असंख्य भैंसों से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुज्जरों के पशुओं के कारण उनकी फसलों व अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं स्थानीय पशुओं में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार बड़ी संख्या में भैंसों के गांव के आसपास घूमने से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि गुज्जरों के पशुओं के कारण स्थानीय पशुधन भी प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

इस समस्या को लेकर पंचायत उपप्रधान पबन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया से गुज्जरों की समस्या का स्थायी समाधान करवाने तथा ग्रामीणों को राहत दिलाने की अपील की है।

ग्रामीणों ने विधायक से प्रशासन के माध्यम से उचित कार्रवाई करवाकर गांव में लोगों और उनके पशुधन को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

वहीं समाजसेवी रमेश दत्त कालिया ने भी लोगों की परेशानी को सुनते हुए हल करने के लिए विधायक से अपील की.

इस मौक़े पर दर्जनों ग्रामीण ख़ासकर महिला शक्ति ज्यादा संख्या में उपस्थित रही.

इस दोरान जिला परिषद सदस्य बंदना कालिया भी उपस्थित रहीं 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर