80 वे स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत पक्का टियाला में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने किया ध्वजारोहण
80 वे स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत पक्का टियाला में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने किया ध्वजारोहण
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर देश मे 80 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नूरपुर के लोकप्रिय व जनहितैषी विधायक रणबीर सिंह निक्का नेआज ग्राम पंचायत पक्का टियाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर युवाओं की धड़कन विधायक रणबीर सिंह निक्का ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत पक्का टियाला की प्रधान सिमरो देवी उपप्रधान संदीप सिंह वार्ड सदस्यगण, एक्स-सर्विसमैन कर्नल दर्शन सिंह कर्नल दीपक पठानिया कर्नल एस.एस. पठानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें