नूरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

 नूरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर उप मंडलीय स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज,नूरपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया तथा पुलिस,होम गार्ड, स्कूलों के एनसीसी, स्काऊटस एंड गाईड तथा एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर अपने संबोधन में एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और उत्साह का दिन है। देश की आजादी अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी का अर्थ केवल स्वतंत्र जीवन जीना नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना भी है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की एकता,अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल प्रशासन की प्राथमिकता जनसेवा, विकास तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिले।इस अवसर पर एसडीएम द्वारा परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के उपरांत एसडीएम ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संदेश दिया।इस समारोह में एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज, एएसपी डीसी वर्मा,डीएसपी चन्द्र पाल, तहसीलदार राधिका सैनी,नगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन,उपाध्यक्ष सोनिया सोगा,एसएचओ सुरिन्द्र कुमार,एनपीएस के प्रबन्ध निदेशक अरविंद डोगरा,विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य,बच्चे,अभिभावकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर