राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में रोज़गार का स्वर्णिम अवसर

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में रोज़गार का स्वर्णिम अवसर


 (नूरपुर:-विनय महाजन) 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में 21 अगस्त, 2026 को हन्सलपुर, गुजरात की एक प्रतिष्ठित कंपनी मारुती सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड* कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवकों का चयन नौकरी के लिए करेगी।यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर के आहरण एवं संवितरण अधिकारी इंजीनियर संजीव सहोत्रा जी (उपनिदेशक तकनिकी शिक्षा विभाग)ने बताया कि यह कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 18 साल से 24 वर्ष उम्र के युवकों को रोज़गार प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवक ही भाग ले सकते हैं जिनका उत्तीरण वर्ष 2018  तथा उस के बाद का है I  2026 (करंट सेशन) के पास आउट अभ्यार्थी भी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं । संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी  जोगिन्दर सिंह वर्मा  ने बताया कि फिट्टर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वायर मैन, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रेक्टर, शीट मेटल, वेल्डर, सी.ओ.ई (ऑटोमोबाइल), टूल एंड डाई, मैकेनिक मोटर व्हीकल तथा पी.पी,ओ व्यवसाय के आई.टी.आई. पास अभ्यार्थी इस कम्पनी के साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। कैंपस साक्षात्कार वाले दिन  लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और पर्सनल इंटरव्यू के बाद  कंपनी के अधिकारियों द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा ।कंपनी के द्वारा चयन होने पर कंपनी मंथली *सीटीसी के रूप में  28,300 /- रुपए (22420 /- इन हैंड) , सब्सिडाइज्ड खाना, यूनिफॉर्म्स, सेफ़्टी शूज़, PPE किट, कंपनी के नियमानुसार अवकाश,व  मेडिक्लेम और टर्म पॉलिसी जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी । कंपनी 3 साल के लिए अनुबंध पर अभ्यार्थियों का चयन करेगी । इच्छुक अभ्यार्थी 21 अगस्त, 2026को अपने साथ समस्त शैक्षणिक ऐवं तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र जैसे कि 10th/12th तथा आईटीआई के दस्तावेज़ तथा उन सब की फोटोस्टेट कॉपी, 3 पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स तथा कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ (आधार कार्ड) ले कर सुबह 10 बजे से पहले राजकीय औद्योगिक  प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर जिला काँगड़ा (हि॰प्र॰) में पधारें तथा इस स्वर्णिम अवसर को अपने हाथ से न जाने दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर