राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतों की शिफ्टिंग के चलते लोक मित्र संचालकों महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रैंक आर. एस. बाली से मिला आज
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतों की शिफ्टिंग के चलते लोक मित्र संचालकों महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रैंक आर. एस. बाली से मिला आज
नूरपुर से विनय महाजन
नूरपुर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतों की शिफ्टिंग के चलते लोक मित्र संचालकों के समक्ष पैदा हो रही व्यावहारिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का मामला अब प्रदेश सरकार के समक्ष महासंघ ने उठाया है।इस अवसर पर लोक मित्र संचालक महासंघ के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रैंक आर. एस. बाली से औपचारिक मुलाकात करके समस्याओं को बताया है प्रदेशभर के लोक मित्र संचालकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक रखा गया ।प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता के दौरान विशेष रूप से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत शिफ्टिंग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पंचायतों के स्थानांतरण से लोक मित्र संचालकों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उन्हें विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl इस दौरान महासंघ एवं यूनियन के प्रमुख सदस्य अजय कुमार, हनी महाजन, अखिल कुमार तथा अमरजीत भी उपस्थित रहे। *मंत्री महोदय ने लोक मित्र संचालकों की समस्याओं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना तथा प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की।आर. एस. बाली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लोक मित्र संचालक प्रदेश के दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को डिजिटल सेवाएं तथा विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संचालकों की जायज समस्याओं एवं मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इनका उचित समाधान निकाला जा सके।* *मंत्री की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद लोक मित्र संचालक महासंघ ने संतोष व्यक्त किया। महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष मीना देवी सहित समस्त लोक मित्र संचालकों ने श्री आर. एस. बाली का तहेदिल से विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया और उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही लोक मित्र संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाएगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें