हिमाचल में बेरोजगारी चरम पर , सरकार के रोजगार के वादे हवा- हवाई : मनजीत डोगरा 

 हिमाचल में बेरोजगारी चरम पर , सरकार के रोजगार के वादे हवा- हवाई : मनजीत डोगरा 



हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी आज गंभीर संकट का रूप ले चुकी है 31 मार्च 2025 तक प्रदेश के रोजगार कार्यालय में 6 लाख 32 हजार रोजगार पंजीकृत थे । यह संख्या केवल सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज बेरोजगारों की है  । हजारों युवा ऐसे भी है जो रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण को महज औपचारिकता मानकर अपना नाम दर्ज नहीं करवा रहे हैं । ऐसे में प्रदेश में वास्तविक बेरोजगारों की संख्या सरकारी आंकड़े से कहीं अधिक है। 

किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को हर साल एक लाख रोजगार देने का वादा किया था।  लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार युवाओं को रोजगार देने में बिल्कुल विफल रही है  ।  उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में लगभग 23,200 लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला जबकि निजी क्षेत्र में लगभग 51 हजार लोगों को रोजगार मिलने की बात सामने आई है। यानी कुल मिलाकर के लगभग 74,000 रोजगार इस अवधि में मिले हैं जो औसतन करीबन 24,730 रोजगार प्रतिवर्ष बैठता है । श्री मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा की अत्यंत आवश्यक हो जाता है की प्रदेश में  चरम पर पहुंच गई बेरोजगारी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में रोजगार के नए-नए अवसर तलाशे  जाएं । 



जारी करता 

मनजीत डोगरा 

किसान नेता एवं समाजसेवी 

पंचरुखी हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर