नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार


 नूरपुर से विनय महाजन 

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों  के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पी ओ सैल  पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने आज एक उद्घोषित अपराधी को दीनानगर, जिला गुरदासपुर, पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से मीडिया को दी गई हैl इस मामले में एडिशनल एसपी डी सी  वर्मा नूरपुर  का कहना है कि 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव अवांखा, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एफ आई आर  65/2016, धारा 39(1) एच पी  एक्साइज  एक्ट , थाना इंदौरा में मामला दर्ज है।माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 28.07.2026 को आरोपी आकाश को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।पी ओ सैल की टीम द्वारा आरोपी को दीनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई विशाल कुमार को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है।पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचकर चल रहे अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर