राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स स्ट्रीम पुनः शुरू, विद्यार्थियों को बड़ी राहत

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स स्ट्रीम पुनः शुरू, विद्यार्थियों को बड़ी राहत


अजय सूर्या रिवालसर । राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स स्ट्रीम को पुनः संचालित करने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के तहत महाविद्यालय में कॉमर्स स्ट्रीम को पुनः जारी रखने की मंजूरी प्रदान की गई है।

कॉमर्स स्ट्रीम के दोबारा शुरू होने से रिवालसर व आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में वाणिज्य विषय की उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। कॉमर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने तथा समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर