अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चंबा इकाई की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय चंबा में रैली निकाली गई

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चंबा इकाई की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय चंबा में रैली निकाली गई। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा फीस बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


रैली के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार के फैसले पर रोष जताते हुए फीस बढ़ोतरी को छात्र हितों के खिलाफ बताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों का अधिकार है और फीस में बढ़ोतरी से आम परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से छात्र हित में उचित कदम उठाने और फीस बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।


बाइट अर्पित जरियाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर