चंबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैहला विकासखंड कार्यालय में तिरंगा न फहराए जाने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है
चंबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैहला विकासखंड कार्यालय में तिरंगा न फहराए जाने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बीडीओ मैहला पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण होना जरूरी है, ऐसे में तिरंगा न फहराए जाने की बात सामने आना चिंता का विषय है।
स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फिलहाल स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद प्रशासन की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण क्यों नहीं हुआ और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।
बाइट स्थानीय निवासी मैहला।
बाइट चिराग़ शर्मा एसडीएम चंबा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें