ग्राम पंचायत बतराहन में आगामी विकास कार्यों और श्रमिकों की सुविधाओं पर चर्चा

 ग्राम पंचायत बतराहन में आगामी विकास कार्यों और श्रमिकों की सुविधाओं पर चर्चा




Fatehpur Baljeet Thakur 


बतराहन। ग्राम पंचायत बतराहन में आज ग्राम पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में आने वाले समय में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी समय में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने पर जोर दिया गया। प्रधान तमन्ना धीमान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे।

बैठक में बिबिराम राम जी योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिन लोगों ने इस योजना के तहत काम किया है, उनके श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई, ताकि पात्र परिवार इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

इस मौके पर पंचायत सचिव विजय सिंह, स्याहिका कंचन, उपप्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य रजिंदर मनकोटिया, रणजीत ठाकुर, सुभाष चन्द, नीलम धीमान, किरण, आशा राणा, मीनाक्षी, पंचायत चौकीदार तरसेम सहित पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में पंचायत सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। प्रधान तमन्ना धीमान ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में आगामी विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर