हिम समाज सेवा समिति की सराहनीय पहल, भंगरोटू स्कूल में विद्यार्थियों को बांटीं 300 नोटबुक
हिम समाज सेवा समिति की सराहनीय पहल, भंगरोटू स्कूल में विद्यार्थियों को बांटीं 300 नोटबुक
अजय सूर्या, नेरचौक। हिम समाज सेवा समिति ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए गवर्नमेंट बॉयज स्कूल भंगरोटू में विद्यार्थियों को 300 नोटबुक/कॉपियां वितरित कीं। समिति ने यह सेवा कार्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से एजुकेशन फंड के माध्यम से किया।
इस अवसर पर समिति की ओर से आशीष गुप्ता, मनीष सोनी, राकेश कुमार एवं राजेंद्र पाल चौहान मौजूद रहे। समिति के सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए शिक्षा सेवा को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एजुकेशन फंड के लिए सुंदरनगर निवासी एवं वर्तमान में रामपुर में कार्यरत राहुल जी और स्मृति जी ने सहयोग राशि प्रदान की। कुलदीप सिंह ने समिति परिवार की ओर से दोनों दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह जैकब ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए सदस्यों एवं दानदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग है।
कुलदीप सिंह ने कहा कि भविष्य में लंगर सेवा के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए किताबें, नोटबुक और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाने की सेवा भी निरंतर जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति की सेवा गतिविधियां नगरवासियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और दानदाताओं के सहयोग से आगे बढ़ाई जाएंगी। समिति ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार का भी विशेष आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें