जवाली के अंतर्गत खबल-हार पेयजल योजना के आएदिन खराब होने के कारण पंचायत हार व नाणा के बाशिंदो को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

 जल शक्ति विभाग जवाली के अंतर्गत खबल-हार पेयजल योजना के आएदिन खराब होने के कारण पंचायत हार व नाणा के बाशिंदो को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हार पंचायत प्रधान सतविंदर सिंह, कमल सिंह, राज कुमार, चैन सिंह, केवल सिंह, पवन कुमार, अजय कुमार सहित गांववासियों ने पेयजल योजना पर पहुंचकर रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि हमें पिछले एक माह से पानी की किल्लत का भारी सामना करना पड़ रहा है। कभी हफ्ते के बाद पानी मिल रहा है तो कभी दो हफ्तों बाद पानी मिल रहा है। हम टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं जिससे मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। टैंकरों से पानी मंगवाकर टंकियों में डाल रहे हैं। पेयजल योजना की मोटर आएदिन खराब हो जाती है जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर हम विभागीय कार्यालय में भी गए थे लेकिन आश्वासनों के सिवाए कुछ हासिल नहीं हुआ। लोगों ने चेताया है कि अगर दो दिन में पेयजल आपूर्ति की समस्या हल न हुई तो हम पेयजल योजना में तालाबंदी कर देंगे तथा विभागीय कार्यालय के बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।




इस बारे में जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता लवकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।  


जवाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर