ज्ञापन में संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की
ज्ञापन में संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर देश मे श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इंदौरा में तहसीलदार इंदौरा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रमिकों, कर्मचारियों, पेंशनरों तथा विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मियों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।भारतीय मजदूर संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में न्यूनतम वेतन ₹30,000 प्रतिमाह करने, ईएसआईसी की वेतन सीमा ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 तथा ईपीएफ की सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग की गई। इसके साथ ही ईपीएस-95 की न्यूनतम पेंशन ₹7,500 प्रतिमाह करने तथा महंगाई भत्ता और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी गई।
संघ ने बोनस की गणना सीमा ₹7,000 से बढ़ाकर ₹18,000 और बोनस पात्रता की सीमा ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 करने, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील व एनएचएम सहित विभिन्न स्कीम वर्करों को नियमित करने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग उठाई।ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेकेदारों से मुक्त कर नियमितीकरण के नियम बनाने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा ₹40 लाख करने तथा बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग भी शामिल है। ये मांगें बीएमएस के देशव्यापी 17 अगस्त आंदोलन के घोषित मांग-पत्र से भी मेल खाती हैं।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के इन्दौरा मंडल अध्यक्ष सेवा सिंह, सचिव विश्व शर्मा,गंगथ उपमंडल के अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा, आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, इंदौरा ब्लाक अध्यक्ष रजनीश पठानियां, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के इंदौरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सलूरिया,
सहित अजय कटोच, सृष्टा, रीता, कमला, शिवानी आदि उपस्थित रहे l ज्ञापन में संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें