चंबा विभाग की ओर से एक अध्यापक पर कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट का प्रयास करने के आरोप लगाए गए हैं।

 चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चंबा विभाग की ओर से एक अध्यापक पर कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट का प्रयास करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर एबीवीपी विभाग संयोजक ने उपायुक्त चंबा को शिकायत सौंपकर संबंधित अध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


शिकायत में कहा गया है कि विद्यार्थी परिषद की ओर से समय-समय पर छात्रों के हितों के लिए आंदोलन किए जाते हैं। इसी कड़ी में बी.वॉक के विद्यार्थियों को संबोधित करने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान अमित वेद नामक एक अध्यापक ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट करने का प्रयास किया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित अध्यापक ने कार्यकर्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार किया और उन्हें कथित तौर पर पकड़ने का भी प्रयास किया। संगठन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संगठन ने जिला प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन से मामले का निष्पक्ष संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।


बाइट अर्पित जरियाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर