प्रदेश की ग्राम पंचायत जसूर में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा भारत नेट प्रोजेक्ट का शुभारम्भ आज लोकप्रिय सांसद डॉ राजीव भरद्वाज द्वारा किया गया l

 प्रदेश की  ग्राम पंचायत जसूर में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा भारत नेट  प्रोजेक्ट का शुभारम्भ आज  लोकप्रिय सांसद डॉ राजीव भरद्वाज द्वारा किया गया l


(नूरपुर:-विनय महाजन)                                   

नूरपुर  प्रदेश की   ग्राम पंचायत जसूर में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा भारत नेट  प्रोजेक्ट का शुभारम्भ  आज काँगड़ा चम्बा  लोकसभा के लोकप्रिय सांसद डॉ राजीव भरद्वाज द्वारा किया गया l  इस अवसर पर माननीय विधायक रणबीर सिंह निक्का व  वरिष्ठ महाप्रबंधक बीएसएनएल  धर्मशाला व  डॉ विपिन कुमार मौर्या व  पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे l इस   अवसर पर  सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने जनता को सम्बोधित करते हुए बताया की भारत सर्कार द्वारा शुरू किये गए इस प्रोजेक्ट की जनता को  विशेषताएं बताते हुए जागरूक किया l गांवों के बच्चों को ऑनलाइन क्लास, ई-लर्निंग और डिजिटल किताबों की सुविधा आसानी से मिलती है l आधार कार्ड, राशन कार्ड, और पैन कार्ड जैसी सरकारी योजनाएं और सुविधाएं गांव के लोग अपने ही इलाके में ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है l ग्रामीण क्षेत्रों के लोग वीडियो कॉल के जरिए शहर के बड़े डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं।रोजगार और व्यवसाय: गांवों के युवा घर बैठे ऑनलाइन काम, फ्रीलांसिंग और अपने स्थानीय उत्पादों को ई-कॉमर्स के जरिए बेच सकते हैं।

 स्थानीय स्तर पर 'भारतनेट उद्यमी' जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार और कमाई के नए रास्ते मिलते हैं।शहरों की तरफ पलायन में कमी: जब गांव में ही इंटरनेट और रोजगार जैसी सुविधाएं मिलेंगी, तो लोगों को काम के लिए शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ेगा।भारत नेट का प्रोजेक्ट का विस्तार पुरे काँगड़ा और चम्बा के क्षेत्र के गाँव में किया  जायेगा l माननीय सांसद  के प्रयासों से मणिमहेश यात्रा के लिए धनशो में बीएसएनएल  टावर स्थापित कर दिया गया है और उसकी टेस्टिंग भी पूर्ण हो गयी है दूसरा टावर हड़सर में स्थापित हुआ है जिसकी टेस्टिंग आने वाले 2 से 3 दिन पूर्ण हो जाएगी और दोनों टावर्स अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार होंगे l भारत सरकार के दूरसंचार अधिकारियों द्वारा सांसद महोदय का भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर भाजपा विधायक रणवीर सिंह  निक्का भी मौजूद थे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर