पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई; बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के आधार पर NDPS मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई; बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के आधार पर NDPS मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
जसूर राकेश शर्मा
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज NDPS Act के मामलों में वांछित दो आरोपियों को बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक विकसित कर की गई जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है ।
पहले मामले में रजत पुत्र राकेश कुमार, निवासी नौशेरा पत्तन, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब, आयु 32 वर्ष को FIR No. 171/2026, दिनांक 28.06.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत दिनांक 18.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा पुलिस स्टेशन शाहपुर कंडी, पठानकोट (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया ।
वहीं दूसरे मामले में रंगीला राम पुत्र टेक चंद, निवासी गांव बजोट, डाकघर थलटूखोड़, तहसील पधर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, आयु 52 वर्ष को FIR No. 101/2026, दिनांक 22.04.2026, धारा 20, 29 ND&PS Act के तहत दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार किया गया ।
इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मामलों की जांच के दौरान विकसित किए गए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के आधार पर की गई है। जांच में नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत, सप्लाई चैन तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दिनांक 19.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें