शाम आई०टी०आई०, जसूर में हुए साक्षात्कार में 65 छात्रों को मिली नोकरी
शाम आई०टी०आई०, जसूर में हुए साक्षात्कार में 65 छात्रों को मिली नोकरी
शाम आई०टी०आई०, मठोली जसूर में SUZUKI MOTOR GUJRAT, KMG Group, Gujrat के प्रतिनिधियों द्वारा FTC पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 19-08-2026 को कैम्पस साक्षात्कार किया गया, जिसकी सूचना आईण्टी०आई० के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई है। मारूती कम्पनी के लिए इस संस्थान में विभिन्न जिलों एवं विभिन्न सरकारी व निजि संस्थानों से उतीर्ण हुए विभिन्न व्यावसयों के लगभग 90 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 65 छात्रों का चयन किया गया। सजूकी कम्पनी में छात्रों को रूपये 28,300/- प्रतिमाह की दर से सीटीएस / वेतन दिया जायेगा।
संस्थान के एम०डी० श्री मोहित महाजन ने आगे वताया कि कैम्पस प्लेसमैन्ट में चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ 2 अन्य सुविधाएं भी कम्पनी की तरफ से प्रदान की जायेगी तथा कम्पनी की तरफ से चयनित उम्मीदवारों को गुजरात ले जाने के लिए कम्पनी की बस इस संस्थान में आयेगी।
प्रधानाचार्य, शाम प्राईवेट औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाय मठोली, डाकघर जसूर, तहसील नूरपुर जिला कांगडा हि०प्र०, दिनांक 19-08-2026 पृष्ठठाकन सं०ः शाम आईटीआई / जसूर / पलेस्मैन्ट/25-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें