कृषि मंत्री ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

 कृषि मंत्री ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज मंगलवार को शिव शंकर पैलेस, लब भनेई में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों—वार्ड सदस्यों, उपप्रधानों, प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जनता ने उन्हें विश्वास के साथ जनसेवा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपनी पंचायतों में लोगों के कार्य करवाने तथा विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।प्रो. चन्द्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों से पंचायतों में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है तथा इसके विरुद्ध जनप्रतिनिधियों को प्रशासन और पुलिस का सहयोग करते हुए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए कृषि मंत्री ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में उपलब्ध पुराने एवं बचे हुए धन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि उपलब्ध राशि का उचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पहले उपलब्ध पुराने धन का सदुपयोग किया जाए और उसके बाद ही नए धन की मांग एवं स्वीकृति की दिशा में आगे बढ़ा जाए। उन्होंने पंचायत प्रधानों से अपनी शक्तियों एवं अधिकारों का सदुपयोग करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का भी आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और मजबूत पंचायत व्यवस्था से ही गांवों में विकास को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

 इस अवसर पर कृषि मंत्री ने चयनित किसानों को स्प्रे पंप भी वितरित किए। उन्होंने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर