जसदीप सिंह पठानिया बने सहायक उप निरीक्षक, विभिन्न जिलों में दे चुके हैं सेवाएं

 जसदीप सिंह पठानिया बने सहायक उप निरीक्षक, विभिन्न जिलों में दे चुके हैं सेवाएं


जासूर : राकेश शर्मा /

जसदीप सिंह पठानिया पुत्र स्वर्गीय  नरेंद्र सिंह पठानिया, निवासी गांव भलून, का पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर प्रमोशन हुआ है। जसदीप सिंह पठानिया वर्तमान में पुलिस विभाग में एसपी नूरपुर के अंतर्गत हेड कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद उन्होंने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के बल पर विभिन्न जिलों में सेवाएं दी हैं। उन्होंने चंबा, शिमला, सोलन और कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं निभाई हैं।


जसदीप सिंह पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी नूरपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देहरी कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा पूरी की, जबकि एलएलएम की डिग्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए किया है तथा सी-डैक मोहाली से हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग में डिप्लोमा हासिल किया है।


पुलिस विभाग में सेवाओं के दौरान उन्होंने पैराग्लाइडिंग की ट्रेनिंग भी प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और पुलिस विभाग में लंबे अनुभव को देखते हुए उनका सहायक उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उनके प्रमोशन पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर