रिटायर अफसरों पर मेहरबानी, बल्ह के विकास पर सुक्खू सरकार की बेरुखी : इंद्र सिंह गाँधी

 रिटायर अफसरों पर मेहरबानी, बल्ह के विकास पर सुक्खू सरकार की बेरुखी : इंद्र सिंह गाँधी



अफसरों की संख्या घटाने का फरमान, लेकिन सेवानिवृत्त अधिकारियों को वर्षों से एडवाइजर बनाकर कैबिनेट जैसी सुविधाएं—सरकार की कथनी और करनी में अंतर


अजय सूर्या मंडी: बल्ह विधायक इंद्र सिंह गाँधी ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ मुख्यमंत्री आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या कम करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पहले सेवानिवृत्त अधिकारियों को एडवाइजर बनाकर सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार बताए कि यह कैसा मितव्ययिता अभियान है।


इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई नया बड़ा विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पिछली सरकार और उनके प्रयासों से शुरू किए गए विकास कार्य ही किसी तरह आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्ह की जनता को नई योजनाओं और नए प्रोजेक्ट की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की नाकामी के कारण विकास की गति पूरी तरह धीमी पड़ गई है।


उन्होंने कहा कि केवल बल्ह ही नहीं, बल्कि पूरे मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। कांग्रेस सरकार नई योजनाएं शुरू करने के बजाय पहले से स्वीकृत और चल रहे कार्यों को भी आगे बढ़ाने में असफल साबित हो रही है।


विधायक ने कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट का हवाला देकर आम जनता पर बोझ डाला जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर सेवानिवृत्त अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद और सुविधाएं दी जा रही हैं। यदि सरकार खर्च कम करना चाहती है तो पहले सरकारी खजाने पर पड़ रहे ऐसे बोझ की समीक्षा करे।


इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि बल्ह की जनता विकास चाहती है, राजनीतिक बहाने नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की इस भेदभावपूर्ण नीति और विकास विरोधी रवैये को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। आने वाले समय में बल्ह की जनता सरकार से विकास का पूरा हिसाब मांगेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर