भंगरोटू डे-केयर सेंटर में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी सत्र शुरू

 भंगरोटू डे-केयर सेंटर में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी सत्र शुरू


नेरचौक : अजय सूर्या /

विशेष बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शारीरिक विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी एवं इंडिया केयर्स के सहयोग से डे-केयर सेंटर, भंगरोटू में फिजियोथेरेपी सत्र शुरू किए गए हैं। 


इस पहल के तहत प्रत्येक कार्य दिवस पर एक घंटे का नियमित फिजियोथेरेपी सत्र आयोजित किया जाएगा।


यह फिजियोथेरेपी कार्यक्रम आगामी दो माह तक जारी रहेगा। इसके बाद बच्चों की प्रगति का आकलन किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नियमित फिजियोथेरेपी से बच्चों की शारीरिक क्षमता और दैनिक गतिविधियों में कितना सुधार हुआ है।


फिजियोथेरेपी सत्रों का मुख्य उद्देश्य बच्चों की गतिशीलता, शारीरिक क्षमता, संतुलन और समन्वय में सुधार करना है। इसके साथ ही बच्चों के समग्र स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियमित अभ्यास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से बच्चों को उनकी शारीरिक क्षमताओं के अनुसार बेहतर अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।


इस पहल के लिए आयोजकों ने इंडिया केयर्स और गुमनाम दानदाता का विशेष आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो पाया। वहीं मैडम शीतल कोहली और डॉ. आनंद के सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रयासों की भी सराहना की गई


आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर देखभाल, समान अवसर और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अधिकार है। भंगरोटू डे-केयर सेंटर में शुरू किया गया यह फिजियोथेरेपी कार्यक्रम विशेष बच्चों के शारीरिक विकास और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर