नूरपुर-जसूर में 22 से 25 अगस्त तक लगेगी भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी एवं सेल
नूरपुर-जसूर में 22 से 25 अगस्त तक लगेगी भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी एवं सेल
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर एवं जसूर क्षेत्र के सम्मानित परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतिष्ठित बूढ़ा मल एंड संस ज्वेलर्स की ओर से आगामी 22, 23, 24 और 25 अगस्त को होटल वाटिका, जसूर में चार दिवसीय ग्रैंड ज्वेलरी एग्जीबिशन एंड सेल का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि इस विशेष प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए सोने, हीरे और अन्य आकर्षक आभूषणों की नवीनतम एवं विशेष रेंज उपलब्ध रहेगी।
कंपनी के अनुसार वर्तमान समय में सोने के बढ़ते दामों के बावजूद ग्राहकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी के दौरान कई विशेष ऑफर पेश किए जा रहे हैं। डायमंड ज्वेलरी पर फ्लैट 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंदीदा हीरे की ज्वेलरी आकर्षक कीमतों पर खरीद सकेंगे।
इसके अलावा जिन ग्राहकों के पास पुराना सोना है, उनके लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ अतिरिक्त 2 प्रतिशत बेनिफिट दिया जाएगा। इससे ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को बदलकर नए डिजाइनों की ज्वेलरी खरीदने का लाभ उठा सकेंगे।
वहीं गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 40 प्रतिशत तक की छूट भी ग्राहकों को प्रदान की जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
प्रदर्शनी में विवाह, सगाई, त्योहारों तथा अन्य विशेष अवसरों के लिए उपयुक्त विभिन्न डिजाइनों की ज्वेलरी प्रदर्शित की जाएगी। ग्राहकों को एक ही स्थान पर नवीनतम डिजाइनों को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। कंपनी ने नूरपुर, जसूर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी एवं सेल में पहुंचकर विशेष ऑफरों का लाभ उठाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें