रिवालसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने दिया मानवता का संदेश
रिवालसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने दिया मानवता का संदेश
अजय सूर्या रिवालसर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर द्वारा शनिवार को सिविल अस्पताल रिवालसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर के प्रधानाचार्य बिक्रम राठौर एवं भाजपा प्रदेश महासचिव प्रियंता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके सोमा दीदी एवं बीके सुनीता दीदी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक मंडी से डॉ. लोकेश, डॉ. रजनीश महाजन तथा एलटी विनोद, स्वरूप, गिरीश शर्मा, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार सहित टीम के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान रिवालसर स्कूल के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, त्रिसंगम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीडी शर्मा तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर के सहयोगियों ने भी शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ समाजसेवा और मानवता का संदेश भी दिया गया।
बाइट - प्रिंसिपल बिक्रम राठौर, भाजपा प्रदेश महासचिव प्रियंता शर्मा, बीके सुनीता दीदी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें