गगल एयरपोर्ट में वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज आयोजित

 गगल एयरपोर्ट में वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज आयोजित

मॉक अभ्यास किसी भी आकस्मिक स्थिति में एजेंसियों के बेहतर तालमेल में निभाते हैं अहम भूमिका: हेमराज बैरवा


धर्मशाला,  गगल एयरपोर्ट में शनिवार को वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एयरोड्रोम कमेटी की बैठक भी आयोजित हुई। अभ्यास उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


मॉक एक्सरसाइज और बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), इंटेलिजेंस ब्यूरो, सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), एयरपोर्ट के आंतरिक स्टाफ तथा एयरपोर्ट पुलिस सिक्योरिटी यूनिट सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य संभावित विमान अपहरण अथवा किसी अन्य विमानन संबंधी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों की तैयारियों को परखना और मजबूत करना है। इसके अलावा अभ्यास के माध्यम से आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा संयुक्त कार्रवाई की क्षमता का भी आकलन किया गया।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मॉक अभ्यास किसी भी आकस्मिक स्थिति में विभिन्न एजेंसियों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।


अभ्यास के दौरान विभिन्न एजेंसियों ने अपनी निर्धारित भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा की। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने तथा संभावित कमियों को दूर करने को लेकर भी चर्चा की गई।


इस अवसर पर आयोजित एयरोड्रोम कमेटी की बैठक में गगल एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर