चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सरोल में न्यू मेडिकल कॉलेज चंबा के उद्घाटन के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शुरू हो गया है

 चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सरोल में न्यू मेडिकल कॉलेज चंबा के उद्घाटन के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शुरू हो गया है। न्यू मेडिकल कॉलेज में तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इनमें गायनी, डायलिसिस और ट्रॉमेटोलॉजी सेवाएं शामिल हैं।


मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू मेडिकल कॉलेज में इन सेवाओं को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं पुराने मेडिकल कॉलेज में पहले से उपलब्ध सेवाओं के अतिरिक्त न्यू मेडिकल कॉलेज में भी शुरू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से पुराने मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, मरीजों को अपनी सुविधा के अनुसार उपचार प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि न्यू मेडिकल कॉलेज चंबा में चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां लोगों को और अधिक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा। न्यू मेडिकल कॉलेज में सेवाओं के शुरू होने से जिला चंबा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।


डॉ पंकज गुप्ता प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज चंबा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर