राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में 6ए107 नामांतरण मामलों का निपटारा

    राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में 6ए107 नामांतरण मामलों का निपटारा


नाहनए । हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर में भी राजस्व लोक अदालतों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा हैए जिसके माध्यम से लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।
गत एक वर्षए जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक जिला सिरमौर में आयोजित राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से कुल 6ए107 नामांतरणए 22 बंटवारा तथा 102 सीमांकन मामलों का निपटारा किया गया है।
तहसील एवं उप.तहसील स्तर पर किए गए निपटारे के आंकड़ों के अनुसार नाहन में 776ए ददाहू में 434ए नौहरा में 309ए कमरऊ में 176ए रोनहाट में 177ए शिलाई में 315ए रेणुका जी में 136ए हरिपुरधार में 129ए पांवटा साहिब में 1ए656ए राजगढ़ में 521ए पझौता में 247ए पछाद में 539ए नारग में 245 तथा माजरा में 447 नामांतरण मामलों का निपटारा किया गया।
राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को उनके राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई हैए बल्कि आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक विलंब एवं बार.बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है।
जिला प्रशासन द्वारा राजस्व लोक अदालतों की इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व लोक अदालतें आमजन को त्वरितए पारदर्शी एवं सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

लाभार्थियों ने जताया सरकार का आभार

राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से अपने राजस्व संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा होने पर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
नाहन तहसील के ग्राम तालों निवासी दिनेश ने बताया कि वह अपने जमीन से संबंधित नामांतरण के कार्य के लिए राजस्व लोक अदालत में आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महीने के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालत के आयोजन की व्यवस्था किए जाने से आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
नाहन निवासी विनय कुमार ने बताया कि महीने के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालत आयोजित किए जाने से लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
पतवार वृत्त जमटा के  तहत ग्राम काटल निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह नाहन में अपने विरासत के नामांतरण के लिए राजस्व लोक अदालत में आए थे। राजस्व लोक अदालत के माध्यम से उनके विरासत संबंधी मामले का शीघ्र निपटारा हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकारए नाहन निवासी मनोज ने भी राजस्व लोक अदालतों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों के लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा हो रहा हैए जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर