रिवालसर झील से बतखें हटाने की मांग का विरोध, धर्म महासभा ने नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

 रिवालसर झील से बतखें हटाने की मांग का विरोध, धर्म महासभा ने नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर। त्रिवेणी धर्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध पवित्र रिवालसर झील से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी बतखों को हटाने की मांग का स्थानीय लोगों और धर्म महासभा ने विरोध किया है। धर्म महासभा ने नगर पंचायत रिवालसर को ज्ञापन सौंपकर झील में विचरण करने वाली बतखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।


धर्म महासभा ने कहा कि रिवालसर झील धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। झील में मौजूद बतखें भी यहां के प्राकृतिक वातावरण का हिस्सा हैं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। महासभा ने मांग की कि बतखों को हटाने के बजाय उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए।


ज्ञापन में पवित्र झील परिसर में आवारा कुत्तों को मांस खिलाने पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। महासभा का कहना है कि इससे झील के वातावरण की पवित्रता प्रभावित होने के साथ-साथ बतखों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।


वहीं, नगर पंचायत सचिव विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय लोगों और धर्म महासभा ने नगर पंचायत से मामले में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि रिवालसर झील की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता और यहां मौजूद जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर