आशापुरी और तलवाड़ में प्रचार अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
आशापुरी और तलवाड़ में प्रचार अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपतियों को प्रदेश सरकार दे रही दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
जयसिंहपुर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत आशापुरी और तलवाड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
विभाग से संबद्ध शिवा संगीत एवं संस्कृति कला मंच, जयसिंहपुर के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, शगुन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।
मंच के कलाकारों ने बताया कि सामाजिक समरसता, समानता और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल, 2024 से अब तक प्रदेश में 1,452 पात्र दंपतियों को 6.87 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रोपड़ी के प्रधान बॉबी सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें