प्रदेशव्यापी छात्रहित मांगों को लेकर एबीवीपी नूरपुर इकाई का प्रदर्शन

 प्रदेशव्यापी छात्रहित मांगों को लेकर एबीवीपी नूरपुर इकाई का प्रदर्शन


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नूरपुर इकाई ने प्रदेशव्यापी छात्रहित आंदोलन के तहत आज नूरपुर आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना रोष जताया। परिषद ने स्पष्ट किया कि छात्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।


प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद एसडीएम नूरपुर मौके पर पहुंचे, जहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष मजबूती के साथ रखीं और जल्द समाधान की मांग की।


फीस वृद्धि वापस लेने की मांग


विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगों में कॉलेज में छात्रों की फीस में की गई लगभग 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि को तत्काल वापस लेना शामिल है। एबीवीपी ने कहा कि फीस में बढ़ोतरी से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। परिषद ने मांग की कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई फीस को वापस लिया जाए।


छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग


एबीवीपी ने कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग उठाई। परिषद का कहना है कि छात्र संघ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं उचित मंच पर रखने और छात्र हितों से जुड़े मामलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलता है। ऐसे में छात्र संघ चुनावों की बहाली आवश्यक है।


कॉलेज हॉस्टल विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाने की मांग


प्रदर्शन के दौरान नूरपुर कॉलेज के हॉस्टल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि कॉलेज का हॉस्टल किसी अन्य उपयोग में देने के बजाय नूरपुर कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा और हित के लिए उपलब्ध करवाया जाए। परिषद ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में छात्रावास की सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है।


नई कॉलेज बिल्डिंग का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग


एबीवीपी ने कॉलेज की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त भवन और आधारभूत ढांचा आवश्यक है। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।


विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट किया कि उठाई गई ये मांगें किसी एक विद्यार्थी से संबंधित नहीं हैं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय के हित से जुड़ी हुई हैं। परिषद ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


एबीवीपी नूरपुर इकाई ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। परिषद ने कहा कि वह छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।


यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नूरपुर इकाई की ओर से जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर