जरूरतमंद परिवार को इंडिया केयर्स के सहयोग से मिले सिले हुए सूट, प्रशासन ने दिया कंबल
जरूरतमंद परिवार को इंडिया केयर्स के सहयोग से मिले सिले हुए सूट, प्रशासन ने दिया कंबल
नेरचौक : अजय सूर्या /
सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए बल्ह प्रशासन ने ग्राम पंचायत गलमा के मोहल कोटलू निवासी जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। श्रीमती हुकमी देवी, पत्नी स्वर्गीय सुख राम, के अनुरोध पर इंडिया केयर्स के सहयोग से उन्हें सिले हुए सूट उपलब्ध करवाए गए। वहीं, बल्ह प्रशासन की ओर से उन्हें कंबल भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग का यह छोटा-सा प्रयास जरूरतमंद परिवार के जीवन में राहत और मुस्कान लाने में सहायक बने, यही प्रशासन का उद्देश्य है।
हुकमी देवी ने सहायता प्रदान करने के लिए इंडिया केयर्स और बल्ह प्रशासन का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें