जिला चंबा के राजपुरा स्थित मदरसा जामिया जमालिया इस्लामिया में आगामी 26 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से भव्य “जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया जाएगा।
जिला चंबा के राजपुरा स्थित मदरसा जामिया जमालिया इस्लामिया में आगामी 26 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से भव्य “जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मदरसा प्रबंधन एवं इंतजामिया कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से उलेमा और धार्मिक वक्ता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में आलिम-ए-नबील फाज़िले जलील मुनाज़िरे अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती लियाकत अली नदवी साहब, इमामो खतीब जामा मस्जिद फारूके आजम रिसड़ा तथा अन्य प्रमुख धार्मिक विद्वान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ईद मिलादुन्नबी के महत्व, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन की रौनक बढ़ाने की अपील की है।
मदरसा प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यहां हिफ्ज, नाजरा, दर्से निजामी के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी दी जाती है। आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर सवाब हासिल करें और इसे दावत के रूप में स्वीकार करें।
बाइट अब्दुल मजीद मौलवी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें