चिट्टा और नशे के बढ़ते प्रचलन पर नगर परिषद चंबा की अहम बैठक, रोकथाम पर दिया जोर

 चिट्टा और नशे के बढ़ते प्रचलन पर नगर परिषद चंबा की अहम बैठक, रोकथाम पर दिया जोर


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के उद्देश्य से नगर परिषद चंबा की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने की।

बैठक में शहर में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चिट्टा जैसे घातक नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद, सामाजिक संस्थाओं और आम जनता को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल कार्रवाई करने से नशे की समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है, बल्कि युवाओं को जागरूक करने और उन्हें खेलकूद सहित सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में भी लगातार काम करना होगा।

बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशे से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों को देने को लेकर भी चर्चा की गई। युवाओं और अभिभावकों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

नगर परिषद ने लोगों से अपील की कि चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि नशामुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। नगर परिषद ने कहा कि शहर में नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

बाइट: भुवनेश्वरी गुलाटी, अध्यक्ष नगर परिषद चंबा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर