मलाड़ी गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय महाजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
मलाड़ी गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय महाजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
जसूर : राकेश शर्मा /
पूर्व विधायक अजय महाजन ने वीरवार को थोहड़ा पंचायत के गांव मलाड़ी का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सड़क की दयनीय स्थिति के साथ-साथ बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान को लेकर मौजूदा विधायक की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द राहत दिलाने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में पिछले नौ वर्षों से भाजपा के विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत करवाए गए कई कार्य भी अभी अधूरे पड़े हैं और लोग सड़क, बिजली तथा पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं ।
महाजन ने गांव मलाड़ी में बिजली की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर गांव की बिजली समस्या का समाधान करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी फोन पर बातचीत कर सड़क और पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। इस दौरान गांव के अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें