पालमपुर में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
पालमपुर में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
पालमपुर
जिला पालमपुर में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष रागनी रकवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी विनोद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मोर्चे को मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में जिला महामंत्री राजेश रानू और अभिमन्यु भट्ट सहित जिला मोर्चा अध्यक्ष कैप्टन अमी चंद, सीमा चौधरी, रोहित कपूर, सुनील चौधरी, राकेश भट्ट, राजेश धीमान और हरपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मोर्चा प्रभारी पवन कपूर, संजय बलिया, लीना, शीला, इंद्र महाराज और ललित कपूर ने भी बैठक में भाग लिया। इस दौरान आने वाले दिनों में प्रस्तावित संयुक्त मोर्चा आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें