राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के ऊर्जा क्लब ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया अक्षय ऊर्जा दिवस
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के ऊर्जा क्लब ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया अक्षय ऊर्जा दिवस
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के ऊर्जा क्लब द्वारा आज 20 अगस्त 2026 को अक्षय ऊर्जा दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “नवीकरणीय ऊर्जा: सतत भविष्य की शक्ति” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने रंग-बिरंगे एवं विचारोत्तेजक पोस्टरों के माध्यम से सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।प्रतियोगिता का निर्णयन प्रो. रीमा कुमारी एवं प्रो. डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया। गहन मूल्यांकन के उपरांत परिणाम घोषित किए गए,जो इस प्रकार विजेता रहे जिनमे प्रथम स्थान: पूजा — बी.कॉम. तृतीय वर्ष.द्वितीय स्थान: कशिश बालोरिया — बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर.तृतीय स्थान (संयुक्त): नविदा, अभिषेक एवं केशव — बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टरl कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिलजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अक्षय ऊर्जा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।कार्यक्रम का सफल आयोजन ऊर्जा क्लब के सदस्यों प्रो. शशि बाला, प्रो. अलका एवं डॉ. कुमारी सीमा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली और ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग तथा संरक्षण का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें