लोहारपुरा व मिल्ख पंचायतों में सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं का किया प्रचार

 लोहारपुरा व मिल्ख पंचायतों में सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं का किया प्रचार


नूरपुर : विनय महाजन /

 प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत लोहारपुरा और मिल्ख में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।


कलाकारों ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना सहित मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना समेत प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।


नाट्य दल ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह के लिए 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता, सिलाई मशीन पर 1,800 रुपये की सब्सिडी तथा गृह निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये तक का अनुदान जैसी सुविधाएं पात्र लाभार्थियों को प्रदान की जाती हैं।


कलाकारों ने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान नशे से दूर रहने और नशा निवारण का संदेश भी दिया गया।


कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर