एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की निगरानी

 एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की निगरानी।



मोहम्मद आशिक

चंबा हिमाचल प्रदेश 


चंबा। जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग चंबा दीपक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले एनालॉग पनीर के खिलाफ विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से बाजार में उपलब्ध पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच की जा रही है। दुकानदारों, होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को भी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपक आनंद ने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित अथवा मानकों के अनुरूप न उतरने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री न करें। वहीं, उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि पनीर खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और पैकिंग संबंधी जानकारी अवश्य जांचें।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।


बाइट दीपक आनंद असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर