छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान
छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन द्वारा छतरोली पंचायत, नूरपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से लोगों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरित भविष्य की नींव है।राहुल शर्मा ने कहा कि आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी भी स्वयं उठाए।इस अवसर पर पंचायत प्रधान रोहित शर्मा, संजय शर्मा, विशाल ठाकुर, शुभम चौहान, दीपक शर्मा, प्रेम शर्मा, मधु बाला एवं सुरेखा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें