जयसिंहपुर महाविद्यालय का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने किया निरीक्षण

 जयसिंहपुर महाविद्यालय का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने किया निरीक्षण


जयसिंहपुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा गठित संबद्धता समिति ने आज कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर का दौरा कर महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। समिति ने संबद्धता से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुरूप महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया।


संबद्धता समिति में वीसी नॉमिनी प्रो. सुरेंद्र सिंह नारटा (सेवानिवृत्त), वाणिज्य विभाग, विषय विशेषज्ञ बीए के लिए प्रो. श्री राम शर्मा (सेवानिवृत्त), हिंदी विभाग, बीएससी मेडिकल के लिए प्रो. शमशेर सिंह कंवर (सेवानिवृत्त), बायोटेक्नोलॉजी, तथा बीसीए एवं पीडीसीए के लिए प्रो. अरविंद कालिया (सेवानिवृत्त), कंप्यूटर साइंस विभाग शामिल रहे।


निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड, आधारभूत सुविधाओं, कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कार्यालय व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत जायजा लिया। समिति ने महाविद्यालय प्रशासन से संबद्धता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।


महाविद्यालय प्रशासन की ओर से समिति के समक्ष सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख प्रस्तुत किए गए। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने समिति को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।


महाविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि निरीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय की संबद्धता संबंधी प्रक्रिया में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति का महाविद्यालय में आगमन एवं निरीक्षण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर