हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा गठित संबद्धता समिति ने आज जयसिंहपुर महाविद्यालय का दौरा कर महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दस्तावेजों का निरीक्षण किया
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा गठित संबद्धता समिति ने आज जयसिंहपुर महाविद्यालय का दौरा कर महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दस्तावेजों का निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में उपलब्ध आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा संबद्धता से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुरूप अन्य आवश्यक निरीक्षण भी किया। इस समिति में वीसी नॉमिनी प्रो. सुरेंद्र सिंह नारटा ( सेवानिवृत्त ) वाणिज्य विभाग, विषय विशेषज्ञ बीए के लिए प्रो. श्री राम शर्मा (सेवानिवृत्त )हिंदी विभाग, बीएससी मेडिकल के लिए प्रो.शमशेर सिंह कंवर (सेवानिवृत्त) बायोटेक , बीसीए और पीडीसीए के लिए प्रो अरविंद कालिया (सेवानिवृत) कंप्यूटर साइंस शामिल रहे ।
निरीक्षण के दौरान समिति ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड, आधारभूत सुविधाओं, कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कार्यालय व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। समिति ने महाविद्यालय प्रशासन से संबद्धता से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
महाविद्यालय प्रशासन ने समिति के समक्ष सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख प्रस्तुत किए तथा निरीक्षण के दौरान समिति को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि निरीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के उपरांत महाविद्यालय को विश्वविद्यालय की संबद्धता संबंधी प्रक्रिया में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति का महाविद्यालय में आगमन एवं निरीक्षण के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्राचार्य
प्रो. अरुण चंद्र
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें