अपना पुस्तकालय से नई शुरुआत, सुंदर ठाकुर बने सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक

 अपना पुस्तकालय से नई शुरुआत, सुंदर ठाकुर बने सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक


नेरचौक : अजय सूर्या /

 संयुक्त कार्यालय भवन, बल्ह स्थित अपना पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सफलता की राह आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पुस्तकालय में अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ग्राम हुरंग, तहसील पधर निवासी सुंदर ठाकुर, पुत्र  श्याम चंद, का चयन मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला, बिलासपुर में सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक के रूप में हुआ है।


सुंदर ठाकुर की इस उपलब्धि को अपना पुस्तकालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों और अध्ययन तक सीमित स्थान नहीं, बल्कि युवाओं को उनके लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मंच भी है।


इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने सुंदर ठाकुर को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अपना पुस्तकालय का उद्देश्य युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना और उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।


सुंदर ठाकुर की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन के साथ युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।


अपना पुस्तकालय — पढ़ाई की जगह, सपनों की शुरुआत।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर