छतरौली में पंजाब के युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 छतरौली में पंजाब के युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत छतरौली में कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार टीम ने आज सुबह छतरौली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजन दीप पुत्र राजू, गली नंबर 3, वार्ड नंबर 37, गुज्जरपुरा, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 212/अगस्त 2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।


जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा आरोपी तक कहां से पहुंचा और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की इसमें कोई संलिप्तता है या नहीं। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर