प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल के महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल के महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों और विकास से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए हिमाचल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है और केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास से जुड़े मामलों में निरंतर सहयोग किया है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।


केंद्र के समक्ष हिमाचल के मुद्दे उठाते रहेंगे


जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं और यहां विकास की अपनी अलग चुनौतियां हैं। ऐसे में प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रहते हुए भी केंद्र के सहयोग से हिमाचल के विकास के लिए कार्य करती रही है और विपक्ष में रहते हुए भी प्रदेश के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उचित मंच पर उठाया जा रहा है।


जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भी विकास की इस यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री का प्रदेश को निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।


जगत प्रकाश नड्डा से भी की मुलाकात


नई दिल्ली प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।


जयराम ठाकुर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश के विकास और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नड्डा का अनुभव और मार्गदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व का सहयोग मिल रहा है तथा प्रदेश की जनता के हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाना और विकास के लिए निरंतर प्रयास करना भाजपा की प्राथमिकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर