प्रदेश की एलीट ग्रुप ऑफ हिमाचल प्रदेश की एक बैठक क्षेत्र में पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई
प्रदेश की एलीट ग्रुप ऑफ हिमाचल प्रदेश की एक बैठक क्षेत्र में पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई
(नूरपुर:-विनय महाजन)
प्रदेश की एलीट ग्रुप ऑफ हिमाचल प्रदेश की एक बैठक क्षेत्र में पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई l इस बैठक में सदस्यों ने सर्व सम्मति से राजस्थान सरकार से पौंग विस्थापितों के पुनर्वास ठीक ढंग से योजना अनुसार काम न करने पर निराशा व्यक्त की गईं l बैठक मे कहा कि जो भूमि एक लाख 5 हजार हेक्टेयर तक पौंग विस्थापितों को मुरब्बे आवंटित करने के लिए रिजर्व की थी उस कुछ थोड़े से परिवार बसाये और शेष भूमि राजस्थान लोगों को देकर कब्जे करवा दिए और शेष वच गए विस्थापितों को दूर दराज जैसलमेर के वीरान क्षेत्र में मुरब्बे देने शुरू कर दिए। ऐसा आरोप राजस्थान सरकार पर लगाया गया है l इस मामले में मुल्क राज वशिष्ठ,फौजा धीमान राम पाल धीमान महामंत्री कांग्रेस ने हाई कोर्ट हिमाचल प्रदेश के निर्णय और निदेश का स्वागत किया जिसमें राजस्थान सरकार को लताड़ लगाई है कि योजना दस्तावेज के मुताबिक पौंग विस्थापितों को नहीं बसाया गया और आदेश भी दिया कि एक लाख 5 हजार एकड़ गंगानगर के आस पास आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा को हटाकर जैसलमेर के वीरान क्षेत्र में मुरब्बे देना बंद कर गंगानगर क्षेत्र में मुरब्बे दे। उन्होंनेप्रदेश सरकार से भी इस संदर्भ में राजस्थान सरकार से बातचीत करने के लिए कहा है l चुनाव में यह मुद्दा अवश्य गर्म होता है लेकिन चुनाव होने के बाद यह मुद्दा खामोश हो जाता है आखिरकार क्यों? इस बैठक में यह मांग भी की गई कि रेस्ट हाउस के नीचे पौंग लेक के तट से कम ऊंचाई की जो पहाड़ी है उसे बचाने के 1000 मीटर लंबा ड़गा बीबीएमबी अपने फंड से लगवाये।ग्रुप ने विकास खंड को फिर से यहां स्थापित करने की मांग की और नगरोटा सुरियां में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को सिविल हॉस्पिटल में बदलने की मांग रखी।महिलाओं के लिए आजादी की सीमा बढ़ाने और सुरक्षा की मांग रखीl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें