श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित भारी बारिश से प्रभावित यात्रा मार्ग को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय 

 श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित


भारी बारिश से प्रभावित यात्रा मार्ग को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय 

तोस के गोठ के पास खराब हुए यात्रा मार्ग का मरम्मत कार्य जारी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च 
प्राथमिकता-मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से पुनः शुरू होगी : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

चम्बा, 


श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने आगामी तीन दिनों के लिए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। 
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर तोस के गोठ के पास भारी बारिश के चलते खराब हुए रास्ते को ठीक किया जा रहा है। 
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस दौरान यात्रा मार्ग पर जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। 
उन्होंने बताया कि मौसम एवं यात्रा मार्ग की स्थिति अनुकूल होने पर 26 अगस्त से यात्रा को शुरू किया जाएगा। 
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। 
ial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;">उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर