एससी-एसटी प्लान का पैसा लाभार्थियों के उत्थान पर किया जाए खर्च बसपा प्रदेश महासचिव ने वीडियो बयान जारी कर सरकार से की अपील
एससी-एसटी प्लान का पैसा लाभार्थियों के उत्थान पर किया जाए खर्च
बसपा प्रदेश महासचिव ने वीडियो बयान जारी कर सरकार से की अपील
Fatehpur Baljeet Thakur
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव ने वीडियो बयान जारी कर प्रदेश सरकार से एससी-एसटी प्लान के तहत निर्धारित धनराशि को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान और कल्याण पर खर्च करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के लिए योजनाओं के तहत जारी होने वाले बजट का उद्देश्य संबंधित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित करना है। ऐसे में इस धनराशि का सही तरीके से उपयोग करते हुए पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाया जाना चाहिए।
बसपा प्रदेश महासचिव ने सरकार से मांग की कि एससी-एसटी प्लान के बजट के उपयोग में पारदर्शिता बरती जाए तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाकर उक्त वर्ग के लोगों के उत्थान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें