हिमाचल में दिन दूर नहीं जब राहुल, सोनिया और प्रियंका के नाम पर भी सेस लगा देगी सरकार : अनुराग ठाकुर

 हिमाचल में दिन दूर नहीं जब राहुल, सोनिया और प्रियंका के नाम पर भी सेस लगा देगी सरकार : अनुराग ठाकुर


धर्मशाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित जिला सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों, कर्मचारियों-पेंशनरों की लंबित मांगों और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।


अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के चुनावी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि खटाखट पैसे देने का वादा करने वाले राहुल गांधी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की व्यवस्था को खटारा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को फटाफट विदा करने का मन बना चुकी है।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम कर्मचारी और पेंशनर अपनी लंबित मांगों को लेकर इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार की प्राथमिकताएं कुछ अन्य वर्गों को सुविधाएं देने पर केंद्रित हैं। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि राज्य पर करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है।


सांसद ने कहा कि पेंशनरों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित विभिन्न बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों की भी कई मांगें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि पूर्व कर्मचारियों का अधिकार और सम्मान है। भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर उनके साथ खड़ी है।


अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के चुनावी वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए गए थे तथा पांच लाख नौकरियां देने की बात कही गई थी, लेकिन आज युवा सरकार से इन वादों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के वादों और कामकाज का जवाब जनता के सामने रखा जाएगा।


प्रदेश में लगाए जा रहे विभिन्न करों और उपकरों को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल में पेट्रोल और डीजल पर सेस बढ़ाया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब ऐसा लगता है कि केवल राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर सेस लगाना बाकी रह गया है।


उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोप लगाते हुए इसे ‘बूटकेस, लूटकेस और सूटकेस’ वाली सरकार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता अपने अधिकारों की आवाज उठाती है तो उस पर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, बढ़ती चोरी, अवैध खनन, बेलगाम टिप्परों और वन माफिया जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का जवाब चुनाव में देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों और मजदूरों से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि जनता अपने मत के माध्यम से इन मुद्दों पर अपना फैसला सुनाएगी।


पेंशन अधिकार है, खैरात नहीं : अनुराग ठाकुर


अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेंशनरों और पूर्व सैनिकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन, पेंशन अदालतों, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और ऑनलाइन पेंशन सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं से बुजुर्गों को सुविधाएं मिली हैं।


उन्होंने कहा कि पेंशनरों के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया और कहा कि कर्मचारी व अधिकारी सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


सम्मेलन में कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से रखी गई मांगों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने पर इन मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर